
हाथरस 01 अगस्त। विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मान्यवर कांशीराम योजना हाथरस के अंतर्गत अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 2 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता की ओर से जारी सूचना के अनुसार मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य के दौरान कांशीराम कॉलोनी, जलेसर रोड, तरफरा रोड, शिव कॉलोनी, चामड़ गेट, अईपुरा, नयाबांस, सीयल खेड़ा, विक्रांत नगर, तरफरा, नगला खान, कैमार और रमनगला सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहने को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां कर लें। विभाग ने कहा कि अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य के चलते होने वाली असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद है। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया जाएगा।










