Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस 01 अगस्त। जनपद कौशाम्बी में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल 10 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। उप क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए चयन एवं ट्रायल में शामिल होने से पहले आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को अपनी आयु संबंधी प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस पहुंचकर जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page