Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अगस्त। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों में उत्तरदायित्व, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से छात्र परिषद (स्टूडेंट्स काउंसिल) का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय में छात्र परिषद के गठन के लिए बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें विद्यार्थियों का मूल्यांकन तत्कालिक भाषण, समूह चर्चा, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, शैक्षणिक अभिलेख और नेतृत्व क्षमता जैसे विभिन्न मापदंडों के आधार पर किया गया। इस चयन प्रक्रिया में विद्यालय की प्राचार्या, समन्वयकों, अध्यापकगण तथा छात्र प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।

चयन प्रक्रिया के उपरांत वरदान शर्मा (कक्षा 12, कॉमर्स) को हेड बॉय, कनिका सिंह (कक्षा 12, साइंस) को हेड गर्ल तथा यूवी गुप्ता (कक्षा 12, साइंस) को एसएसडीपीएस एंबेसडर चुना गया। इसके अलावा अनुज अग्निहोत्री को वाइस हेड बॉय, निष्ठा शर्मा को वाइस हेड गर्ल, अंशिका अग्रवाल को लिटरेरी कैप्टन, प्रेम शर्मा को स्पोर्ट्स कैप्टन (बॉय), निशा चौधरी को स्पोर्ट्स कैप्टन (गर्ल), कर्णिका जैन को लिटरेरी सचिव तथा अंशिका गुप्ता को सांस्कृतिक कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सदनवार चयन में आग्नेय हाउस के कैप्टन सारांश अग्रवाल एवं उपकप्तान अर्पित शर्मा, नैरुत्या हाउस की कैप्टन टीना सारस्वत एवं उपकप्तान गौरी भारद्वाज, ईशान्य हाउस के कैप्टन समीर प्रताप सिंह एवं उपकप्तान निकिता सिंह तथा वायव्य हाउस के कैप्टन शुभम धनकर एवं उपकप्तान सुशांत बघेल को चुना गया।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बबीता सेठ ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यालय के आदर्शों, अनुशासन और नेतृत्व की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर फिजिकल एजुकेशन के शिक्षक आशीष मोहम्मद एवं निशा शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नेतृत्व, अनुशासन, समर्पण और उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली से विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page