Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अगस्त। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के हाथरस डिपो में संविदा केंद्र प्रभारी वीरी सिंह के खिलाफ वायरल वीडियो के आधार पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अलीगढ़ क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर वीरी सिंह को जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से कार्य से वंचित कर दिया गया है। बताया गया कि 17 अगस्त को व्हाट्सऐप पर एक वीडियो क्लिप प्रसारित हुई, जिसमें हाथरस डिपो के संविदा केंद्र प्रभारी वीरी सिंह बस स्टैंड परिसर स्थित कार्यालय में अपने अधीनस्थ से बातचीत करते हुए कथित रूप से कुछ धनराशि अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी वास्तविकता की जांच कराने का निर्णय लिया।

क्षेत्रीय प्रबंधक एस.के. वर्मा की ओर से जारी आदेश के तहत वीरी सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्य से वंचित किया गया है। प्रकरण की जांच के लिए अतरौली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित कर्मचारी को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो में दिखाई दे रही धनराशि और पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। विभाग ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारी को कार्य से अलग रखा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page