हाथरस (मुरसान) 30 जुलाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान में ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा आयोजित एंबुलेंस पायलटों के क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को 11वें बैच के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। 20 जुलाई से प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगरा, मथुरा, एटा और हाथरस जनपदों के एंबुलेंस पायलटों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एंबुलेंस पायलटों की कार्यकुशलता में वृद्धि करना, सुरक्षित वाहन संचालन को बढ़ावा देना तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों, आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित एवं त्वरित वाहन संचालन, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, एंबुलेंस संचालन के मानक प्रोटोकॉल तथा सेवा गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पायलटों को ऐसी दक्षता और जिम्मेदारी के साथ तैयार करना है, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर, सुरक्षित और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध करा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में रीजनल मैनेजर विनय गुप्ता, क्वालिटी लीडर सुधीर सिंह, ईएमएलसी प्रीसेप्टर मनोहर लाल तथा क्वालिटी इंस्पेक्टर हेम प्रभाकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन समारोह में सभी प्रतिभागी एंबुलेंस पायलटों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उनसे प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को अपने दैनिक कार्यों में पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और सेवा-भाव के साथ लागू करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मथुरा के एंबुलेंस प्रभारी सचिन कुमार सहित आगरा, मथुरा, एटा और हाथरस जनपदों के सभी प्रतिभागी एंबुलेंस पायलट उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मथुरा-बरेली हाईवे पर कार ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत
September 23, 2026
Related Posts
Recent Posts
औद्योगिक विकास की जमीनी हकीकत देखने सलेमपुर
September 23, 2026
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शराब के
September 23, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे पर कार ने महिला को
September 23, 2026
कलवारी में मामूली बात पर दो पक्षों
September 23, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे निर्माण कार्य के दौरान डंपर
September 23, 2026
तीन नाबालिग बालिकाओं के मामले में लंबे
September 23, 2026
सासनी : किशोरी की संदिग्ध मौत के
September 23, 2026
Weather
Hathras
11:16 pm,
Sep 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







