Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 जुलाई। हाथरस गेट थाना क्षेत्र के नगला कुमरजी गांव में गुरुवार दोपहर घर के आंगन में खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम को काले सांप ने डस लिया। सांप के काटते ही बच्चा बेहोश हो गया, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, नगला कुमरजी निवासी विष्णु का डेढ़ वर्षीय पुत्र नैतिक घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वहां निकले एक काले सांप ने उसे डस लिया। बच्चे के रोने और कुछ ही देर में बेहोश होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने सांप को भी पकड़ लिया और बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम बच्चे का उपचार कर रही है तथा उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page