Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 जुलाई। मानसिक मंद बुद्धि दिव्यांग सशक्तीकरण सेवा संस्था, हाथरस की टीम को हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों को निःशुल्क शीतल एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की सराहनीय सेवा के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज द्वारा सम्मानित किया गया। मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य रामगोपाल दीक्षित के साथ संस्था के पदाधिकारियों ने उप महाप्रबंधक अतुल कुमार मिश्र से शिष्टाचार भेंट की, जिसके उपरांत संस्था के अध्यक्ष योगेश कुमार यादव, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार तोमर, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, निर्भय कुमार गुप्ता एवं लक्ष्मण कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सभी सम्मानित सदस्य स्वयं दिव्यांगजन हैं, जिन्होंने भीषण गर्मी में हाथरस जंक्शन पर हजारों यात्रियों को निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराकर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने संस्था की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में इसी प्रकार सक्रिय रहने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page