Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 जुलाई। सलेमपुर स्थित विद्युत उपखंड पर निविदा एवं संविदा कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन से उनकी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में आउटसोर्स सेवा निगम में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं उसके उत्पादन और सहयोगी निगमों को शामिल किया जाए, फेशियल अटेंडेंस प्रणाली में लॉगआउट प्रक्रिया समाप्त की जाए, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किया जाए, ड्यूटी के दौरान घायल होने वाले कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार की व्यवस्था की जाए तथा वर्ष 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को पुनः सेवा में बहाल किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो उनका शांतिपूर्ण आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान भूपेंद्र कुमार, अरुण, जे.पी., मोनू शर्मा, पुनीत, रवि, वीरेंद्र शर्मा, नवीन, ऋषि, रियाज, अनुराग, जयवीर, योगेश, अनिल, ज्ञानेश, विजेंद्र, मुकेश, अरविंद, दिनेश सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page