Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 जुलाई। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आज महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति भारतीय परंपरा के महान शासक थे, जिन्होंने समाज में व्यवस्था, अनुशासन, संगठन और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक समरसता और जनसेवा की प्रेरणा देता है तथा हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में अजय सिकरवार, गजेन्द्र उपाध्याय, रवेन्द्र प्रजापति, हाजी नवाब हसन, डॉ. देवकीनंदन गोला, संजय प्रजापति, अरविंद प्रजापति, रामाशंकर गोला, टेकपाल कुशवाहा, सियाराम प्रजापति, चमन कुमार, जीतेन्द्र कुमार, हरीश प्रजापति, अशोक गोला, जितेंद्र रोहित, अकील कुरैशी, प्रदीप कुमार, राहुल प्रजापति, रोहित प्रजापति, डॉ. जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page