हाथरस 29 जुलाई । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल आंधीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रसिद्ध एवं विख्यात श्री रेवती मईया मेला-2026 का आयोजन हरियाली तीज के अवसर पर 15 अगस्त से हाथरस किला स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर परिसर में प्रारंभ होगा। मेले को विगत वर्षों की भांति भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से आवश्यक विचार-विमर्श के लिए 2 अगस्त रविवार सायं 7 बजे आंधीवाल पैलेस में बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने शहर के संभ्रांत नागरिकों, पत्रकारों एवं मेले के पूर्व संयोजकों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि इस वर्ष भी मेले का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।








