हाथरस (मुरसान) 27 जुलाई। सादाबाद रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में मुरसान कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नगला अनी निवासी चंद्रवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे उनका पुत्र भरत साइकिल से स्कूल जा रहा था। सरकारी अस्पताल मुरसान के सामने वह सड़क पार करने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान सादाबाद की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। आरोप है कि हादसे के बाद तीनों बाइक सवार मौके से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। आसपास मौजूद स्कूल के बच्चों ने घायल भरत को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। पीड़ित के पिता के अनुसार, हादसे में भरत के पैर की हड्डी टूट गई, जिसका ऑपरेशन कराया गया है। इसके अलावा उसकी छाती और पसलियों में भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका आगरा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति ने बच्चों
July 27, 2026
तालाब ओवर ब्रिज पर स्कूटी सवार छात्रा
July 27, 2026
सोमवार (27/07/20206) दर्शन माता तारागढ़ वाली देवी,
July 27, 2026
हाथ-मुंह धोते समय ट्रांसफार्मर की चपेट में
July 27, 2026
मुरसान : घर में घुसकर मारपीट का
July 27, 2026
मुरसान : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर
July 27, 2026
मुरसान : टायर फटने से मैदा से
July 27, 2026
Weather
Hathras
12:22 am,
Jul 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








