Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव कूपा में सोमवार शाम घरेलू विवाद के बाद किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, घटना के समय किशोरी की मां खेत पर गई हुई थी। शाम को जब वह खेत से घर लौटीं तो उन्हें पता चला कि घरेलू विवाद के बाद उनकी बेटी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद किशोरी की हालत लगातार बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उसे उल्टी कराने का प्रयास किया और इसके बाद उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने किशोरी का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। किशोरी ने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, इस संबंध में परिवार के लोग स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी अभी पुलिस को नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page