Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 जुलाई। गौ सम्मान आव्हान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज जनपद हाथरस में सैकड़ों साधु-संतों, गौभक्तों, गौसेवकों एवं सनातन धर्मावलंबियों ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के साथ जनपद के 3.5 लाख से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर भी संलग्न किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण गौशाला से हुआ, जहां से भोला पंडित के नेतृत्व में श्रीराम संकीर्तन एवं गौमाता के जयघोष के साथ साधु-संत और गौभक्त तलाब चौराहा पहुंचे। इसके बाद सभी श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता वाहनों के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपा।

गौ सम्मान आवाहन अभियान के जिला मीडिया प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह (योगी) ने बताया कि अभियान के अंतर्गत देशभर के जिलाधिकारी कार्यालयों पर 40 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा, केंद्रीय गौ मंत्रालय की स्थापना, देशभर में गौहत्या पर कठोर केंद्रीय कानून, राष्ट्रीय गौ आयोग को संवैधानिक अधिकार सहित गौ संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़ी 30 से अधिक मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं। हाथरस से भी 3.5 लाख से अधिक हस्ताक्षरों के माध्यम से जनभावनाओं से सरकार को अवगत कराया गया। अभियान के प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी हस्ताक्षरों का डिजिटल रिकॉर्ड पेन ड्राइव में सुरक्षित कर ज्ञापन के साथ संलग्न किया गया है, ताकि जनसमर्थन का संपूर्ण विवरण शासन तक पहुंच सके।

इस दौरान उपस्थित साधु-संतों एवं गौसेवकों ने गौ सम्मान आवाहन अभियान के जिला प्रभारी राहुल उपाध्याय एवं जीतू राणा को देर रात बिना पूर्व सूचना थाने ले जाने तथा उनके मोबाइल फोन बंद कराए जाने की घटना पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस घटना से परिजनों में भय और चिंता का माहौल बना तथा प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर मदन गोपाल, आशुतोष अग्रवाल, योगी ठाकुर, दीप्ति वार्ष्णेय, माधुरी वार्ष्णेय, दिव्यांश शर्मा, गणेश शास्त्री, जतिन सारस्वत, पंकज मित्तल, कृष्ण गोपाल शास्त्री, सचिन दीक्षित, अभि पंडित, निशांत यादव, त्यागी बाबा, संत भारत भूषण, जयप्रकाश, मोहित बजरंगी, रोहित कुशवाह, रोहित राजपूत, राहुल कश्यप, शिवम सोनी, सौरभ काटा, अभय गर्ग, पराग गर्ग, हरि वर्मा, मीना वर्मा, गोपाल अग्रवाल, राकेश वार्ष्णेय, रेखा वार्ष्णेय, बंटी अग्रवाल, दाऊ दयाल वार्ष्णेय, मलूक पीठ वृंदावन से पधारे महाराज जी, प्रेम गुरु, श्याम वार्ष्णेय, मनोज बूटिया, बाल गोविंद, श्रीराम वल्लभ, सीताराम जैन, सुरेंद्र जी, मोहता जी, कालीचरण अग्रवाल, दिव्या बहनजी, उमेश चंद्र शर्मा, त्रिलोकी नाथ अग्रवाल, शरद अग्रवाल, कमल अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, श्याम सुंदर शर्मा, श्याम जी, पंकज वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, खुशबू गौड़, ललिता अग्रवाल, डिम्पल वार्ष्णेय, प्रियांशी वार्ष्णेय सहित सैकड़ों साधु-संत, गौसेवक एवं सनातन समाज के नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page