Hamara Hathras

Latest News

 

आगरा/हाथरस 27 जुलाई। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की दो दिवसीय ब्रज प्रान्त बैठक 25 एवं 26 जुलाई को आगरा के सिकंदरा स्थित एक इंस्टीट्यूट में संपन्न हुई। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय, क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर तथा ब्रज प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री राजेश जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।  बैठक में संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती एवं श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी छह माह के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन विस्तार, समाज जागरण और सेवा कार्यों को गति देने संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नवंबर-दिसंबर माह में “हिन्दू हित चिंतक अभियान” चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिला, प्रखंड, खंड, उपखंड एवं ग्राम समिति स्तर तक पहुंचकर अधिक से अधिक हिन्दू हित चिंतकों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसी क्रम में हाथरस जनपद में 25 हजार हिन्दू हित चिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला एवं सभी प्रखंड कार्यकारिणियों ने इस लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान संगठनात्मक दायित्वों में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए। श्रीमती कनक खंडेलवाल को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं महक रावत को विभाग सह संयोजिका, दुर्गा वाहिनी तथा प्रियांशी को जिला संयोजिका, दुर्गा वाहिनी का दायित्व प्रदान किया गया।

बैठक में हाथरस जनपद से जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव, जिला संयोजक बजरंग दल अनमोल अग्निहोत्री, विभाग संयोजक बजरंग दल हर्षित गौड़, गौरव प्रजापति, जिला सह मंत्री अमरदीप, पवन वार्ष्णेय, जिला सहसंयोजक बजरंग दल लकी शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख शिवम, मुकेश सूर्यवंशी, विद्या भूषण जी, राय सिंह, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी, जिला संगठन मंत्री देवराज जी, विजय प्रताप, शिवा राणा, महक रावत, प्रियांशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page