Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 24 जुलाई। सादाबाद मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर मुरसान कोतवाली पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र स्थित कमोरा गांव निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई दिनेश कुमार 21 जुलाई की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच अपनी मोटरसाइकिल से मुरसान से सादाबाद की ओर जा रहा था। जब वह गांव अमरपुर और पटाखास के बीच स्थित एक गेस्ट हाउस से लगभग 50 मीटर आगे पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए दिनेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मथुरा सिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान देर रात करीब एक बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थाना रिफाइनरी, मथुरा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुरसान कोतवाली पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page