हाथरस (मुरसान) 23 जुलाई। गांव चौकड़ा में घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गांव चौकड़ा निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपने घर पर परिवार के साथ खाना खा रहे थे। आरोप है कि तभी अंकित, अभिषेक, रामवती और सरोज निवासी सादाबाद रोड, सीएचसी के सामने, मुरसान उनके घर में घुस आए। पीड़ित का आरोप है कि चारों आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरिया से उन पर तथा उनके माता-पिता पर हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
छात्र-छात्राएं मार्केट ट्रेंड्स के अनुरूप खुद को
September 7, 2026
पीएम मोदी के 25 साल के सेवा
September 7, 2026
रोटरी क्लब हाथरस ने शिक्षक सम्मान समारोह
September 7, 2026
मिशन शक्ति केंद्रों की ऑनलाइन परीक्षा में
September 7, 2026
मिशन शक्ति टीमों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित,
September 7, 2026
लम्पी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालकों को
September 7, 2026
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पुलिस प्रशासन
September 7, 2026
Weather
Hathras
8:13 pm,
Sep 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













