Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 23 जुलाई। सादाबाद मार्ग पर गांव सोगरा के निकट आज सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान टिंकू (20) पुत्र रमेश चंद, निवासी सिरसा का नगला, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा के रूप में हुई है। मृतक के बहनोई राजेश, निवासी नगला बाबू (मुरसान) ने बताया कि टिंकू अपने दो अन्य साथियों के साथ किसी कार्य से मुरसान क्षेत्र आया था। हादसे की जानकारी उसके साथ मौजूद साथियों ने ही परिजनों को दी। बताया गया कि गांव सोगरा के निकट किसी कारणवश टिंकू की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल टिंकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page