
हाथरस, 23 जुलाई। जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती मीना कुमारी की अध्यक्षता में जनपद हाथरस में महिलाओं के कल्याण, सशक्तिकरण एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन 25 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक तहसील सदर सभागार, हाथरस में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिला कल्याण, महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा महिला हित से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा होगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ 25 जुलाई को प्रातः 10 बजे तहसील सदर सभागार में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करें, ताकि आयोग के समक्ष विभागीय प्रगति एवं महिला हित से जुड़े प्रकरणों की प्रभावी समीक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101











