हाथरस 20 जुलाई। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मझौला में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों पर किसान और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव मझौला निवासी दिनेश सिंह पुत्र दयाराम सिंह ने थाना हाथरस जंक्शन में दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी संजय पुत्र रामखिलाड़ी खेत पर पहुंचा और आरोप लगाने लगा कि उसके खेत का पानी दूसरे स्थान पर जा रहा है। दिनेश सिंह के अनुसार, उसने संजय को बताया कि पानी उसके ही खेत में जा रहा है, लेकिन वह नहीं माना। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि संजय ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। किसी तरह बचकर वह खेत से अपने घर पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि करीब 10 मिनट बाद संजय अपने साथ अनीश पुत्र भगवान सिंह, मनीष पुत्र भगवान सिंह, कृष्णा पुत्र भगवान सिंह और गजेंद्र पुत्र हरिप्रसाद को लेकर लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि सभी लोग घर में घुस आए और दिनेश सिंह व उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को बचाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। दिनेश सिंह ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुलिस कांस्टेबल की मौत में नया मोड़,
July 20, 2026
सोमवार (20/07/2026) दर्शन माता तारागढ़ वाली देवी,
July 20, 2026
सोमवार (20/07/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
July 20, 2026
खेत में पानी को लेकर विवाद, किसान
July 20, 2026
इलाज के लिए बाहर गए परिवार के
July 20, 2026
इलाज के दौरान 5 वर्षीय बच्चे की
July 20, 2026
Weather
Hathras
11:10 am,
Jul 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









