Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में अलीगढ़ मंडल आयुक्त सभागार में अलीगढ़ मंडल के चारों जनपदों की पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित परियोजनाओं की प्रगति तथा वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में जनपद हाथरस में पर्यटन विभाग के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बैठक के दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल किया जाए। उन्होंने वर्ष 2022 में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर द्वारा प्रस्तुत दाऊजी मंदिर प्रांगण के बाहर ऑडिटोरियम निर्माण के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही धर्मार्थ कार्य विभाग की दो महत्वपूर्ण योजनाओं को भी मंजूरी दी गई तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा भेजे गए विभिन्न सड़क मार्गों से संबंधित प्रस्तावों का भी अनुमोदन किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक करोड़ रुपये से कम लागत वाले सभी स्वीकृत कार्य आगामी नवंबर तक हर हाल में पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को समय पर उनका लाभ मिल सके। उन्होंने जिला पर्यटन सूचना अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी सांसदों एवं विधायकों से समन्वय स्थापित कर पर्यटन एवं धर्मार्थ विभाग की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही वर्ष 2026-27 में स्वीकृत परियोजनाओं का भूमि पूजन एक सप्ताह के भीतर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से जुड़े प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए। हाथरस सांसद अनूप प्रधान (वाल्मीकि) ने विकास खंड हाथरस की ग्राम पंचायत परसरा स्थित परशुराम आश्रम के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास का प्रस्ताव रखा। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने आर्य नगर, दक्कपुरा रोड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, यात्री शेड, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था एवं बेंच निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सिकंदराराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने ग्राम नगला विजन बरामई स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर तथा पुरदिलनगर स्थित श्री ललिता माता मंदिर के विकास के लिए बहुउद्देशीय हॉल, सुलभ प्रसाधन, सोलर लाइट, पेयजल व्यवस्था, बेंच एवं इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का प्रस्ताव रखा। वहीं सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सिंह ने ग्राम मीरपुर स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में सुलभ प्रसाधन, बहुउद्देशीय हॉल एवं बेंच निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसे प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के अंत में अधिकारियों ने जनपदवार परियोजनाओं की प्रगति एवं प्रस्तावित योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों से जुड़े विकास कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं आपसी समन्वय के साथ पूरा किया जाए, ताकि प्रदेश सरकार की पर्यटन विकास संबंधी प्राथमिकताओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जा सके।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page