हाथरस 20 जुलाई। जिला के प्रमुख टेंट, लाइट एवं कैटरिंग व्यवसायी तथा काके सक्सेना टेंट, लाइट एंड कैटर्स के स्वामी राकेश सक्सेना (काके बाबू) के सड़क दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर जिला हाथरस टेंट, लाइट, कैटर्स, फूल एवं साउंड व्यापारी एसोसिएशन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा अलीगढ़ रोड स्थित कोठीवाल धर्मशाला, हाथरस गेट थाना के सामने आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष अवधेश पंडा ने की। श्रद्धांजलि सभा में जिले की सभी तहसीलों एवं कस्बों के अलावा अन्य जनपदों से भी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत राकेश सक्सेना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला कोषाध्यक्ष पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि राकेश सक्सेना उर्फ काके बाबू ने अपने परिश्रम, ईमानदारी और कार्यकुशलता के दम पर हाथरस के टेंट एवं लाइट व्यवसाय को नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि बलदेव स्थित दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया मंदिर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध बलदेव छठ मेले की भव्य टेंट एवं लाइट सजावट का कार्य पहले बाहरी ठेकेदारों द्वारा किया जाता था, लेकिन काके सक्सेना ने वर्षों तक इस कार्य का सफलतापूर्वक संचालन कर हाथरस के व्यापारियों का गौरव बढ़ाया। उन्होंने अपने अल्प समय में जिस स्तर का कारोबार स्थापित किया, वह उनके व्यक्तित्व, मेहनत और दूरदर्शिता का परिचायक है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि राकेश सक्सेना का असमय निधन केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे टेंट, लाइट एवं कैटरिंग व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शासन एवं प्रशासन से शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान समय में परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से संवेदनशीलता के साथ परिवार की हरसंभव सहायता करने का आग्रह किया। सभा के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से रामशरण नरूला, मुरारी लाल पचौरी, गोपाल वार्ष्णेय, आशीष शर्मा, रिंकू सिंह (लाइट वाले), पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा, हरिमोहन पाठक, अनिल दीक्षित, अवधेश पंडा, सादाबाद से दुर्गेश ओछा, विष्णु शर्मा, नवल किशोर अग्रवाल, सिकंदराराऊ से आकाश दीक्षित, रानू शर्मा, अनिल कुमार सिंह, विनीत वार्ष्णेय, जोली पंडित, स्वामीदास हलवाई, हरीकिशोर नरूला, हरिवंश अरोरा, पवन शर्मा (लाइट वाले) सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुलिस कांस्टेबल की मौत में नया मोड़,
July 20, 2026
सोमवार (20/07/2026) दर्शन माता तारागढ़ वाली देवी,
July 20, 2026
सोमवार (20/07/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
July 20, 2026
खेत में पानी को लेकर विवाद, किसान
July 20, 2026
इलाज के लिए बाहर गए परिवार के
July 20, 2026
इलाज के दौरान 5 वर्षीय बच्चे की
July 20, 2026
Weather
Hathras
9:38 am,
Jul 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








