Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 जुलाई। भू-जल संरक्षण सप्ताह (16 जुलाई से 22 जुलाई) के अंतर्गत आज सेठ फूलचंद बागला पीजी कॉलेज, हाथरस में निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भू-जल संरक्षण और जल संवर्धन से जुड़े विषयों पर अपने विचार निबंध एवं आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रोफेसर (डॉ.) के. एन. त्रिपाठी ने सफल प्रतिभागियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनुशासन अधिकारी डॉ. विशाल कुमार एवं डॉ. शुभांकर पांडे ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. बलवंत, डॉ. रूपेंद्र राजपूत तथा डॉ. विनीत सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषिकांत एवं डॉ. विनय कुमार वर्मा का विशेष योगदान रहा। वहीं डॉ. एस. डी. पचौरी ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. कमलेश कुशवाहा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page