Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 18 जुलाई। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव जैतपुर में शौच के लिए खेतों की ओर गए एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के चाचा ने तीन लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना मुरसान पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के चाचा गुड्डू पुत्र कंचीलाल के अनुसार, उनका भतीजा भूपेन्द्र पुत्र बहादुर सिंह शनिवार शाम गांव के निकट शौच के लिए खेतों की ओर गया था। आरोप है कि स्कूल से आगे कीकर के पेड़ों के पास गांव जैतपुर के तीन लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार, जब भूपेन्द्र ने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे उसे काफी चोटें आईं। मारपीट के बाद भूपेन्द्र किसी तरह मौके से निकलकर घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। गुड्डू का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उन्होंने अपनी दबंगई के बल पर भूपेन्द्र के साथ अभद्रता और मारपीट की। मुरसान पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page