Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस गोल्ड के तत्वावधान में तथा रोटेरियन डॉ. लक्ष्मी पति सेकसरिया के सौजन्य से आज 18 जुलाई को अपना घर आश्रम में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आश्रम में रह रहे 80 प्रभुजनों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा करते हुए समाज के प्रति मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करना रहा। भोजन वितरण के दौरान क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा भाव के साथ अपनी सहभागिता निभाई। इस पुनीत सेवा कार्य में क्लब के अध्यक्ष वीके शर्मा, उपाध्यक्ष आरसी नरूला, पूर्व अध्यक्ष राकेश बंसल, पूर्व अध्यक्ष गुलशन अरोरा तथा पूर्व अध्यक्ष विजय कृष्ण गर्ग का सराहनीय सहयोग रहा। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस गोल्ड के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी समाजसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता के साथ सेवा की भावना को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page