Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 जुलाई। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार देर रात घरेलू विवाद के बाद एक विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने से हड़कंप मच गया। पत्नी की हालत बिगड़ने पर पति भी घबरा कर अचेत हो गया। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, विवाहिता की देर रात किसी बात को लेकर अपनी सास से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद का कारण सिर पर चुनरी न रखना था। सास द्वारा टोकने पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि विवाद से आहत होकर विवाहिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। पत्नी की हालत देखकर पति भी घबरा गया और उसकी भी तबीयत बिगड़ने से वह अचेत हो गया। परिजनों ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए। बताया गया कि विवाहिता की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी और दंपति का एक बच्चा भी है। फिलहाल चिकित्सकों के उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य होने पर उन्हें जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत मिलने की जानकारी नहीं है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page