Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 जुलाई। पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मथुरा रोड के निकट ट्रेन की चपेट में आने से गुरुवार रात मृत मिले युवक की पहचान आज हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय भोला पुत्र रमेश चंद्र, निवासी नई बस्ती ओढ़पुरा, थाना हाथरस गेट के रूप में हुई। गुरुवार रात हादसे के बाद शव की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके चलते पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम गृह में सुरक्षित रखवाया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि भोला मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अविवाहित था। उसके पिता रमेश चंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गुरुवार शाम भोला घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। आज सुबह पुलिस से सूचना मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की। आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की नियमानुसार जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page