Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 जुलाई। क्षेत्र के ऊंचागांव से दसवीं कक्षा का छात्र पिछले दो दिन से लापता है। परिजनों ने छात्र के पड़ोसी और उसके दोस्त पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। दिनेश कुमार उर्फ धांधू ने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र शिवा कुमार 13 जुलाई की शाम करीब 5 बजे घर से निकला था। आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति और शिवा का दोस्त उसे अपने ई-रिक्शा में बैठाकर सादाबाद की ओर ले गए। परिजनों ने आकाश से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कभी वह फोन उठाता है, कभी काट देता है और कभी स्विच ऑफ कर लेता है। परिवार के लोगों ने आसपास के गांवों में भी शिवा की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिव के पिता ने मंगलवार शाम को ऊंचागांव चौकी में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चौकी ऊंचागांव (सुसाईन) के उप निरीक्षक ब्रजराज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और लापता छात्र की तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page