Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आरबीएस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष एवं जिला उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर समिति के जिला संरक्षक एवं आरबीएस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजकुमार सिंह ने समिति के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने “एक पेड़ मां के नाम” लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस सेवा एवं जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने में दीक्षा वार्ष्णेय, मोनिका शर्मा, उमा उपाध्याय, कविता, पिंकी एवं सुमन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति के इस सामाजिक एवं पर्यावरण हितैषी अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page