हाथरस 13 जुलाई। एक महिला ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और फिनाइल पिलाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। सीओ के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार कोर्ट मैरिज के बाद उसकी मां ने पति को दो लाख रुपये नकद तथा गृहस्थी का सामान दिया था। 11 जून 2023 को उसका पति उसे नागलोई, दिल्ली ले गया। आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता का कहना है कि 22 अक्टूबर 2024 को एक युवती ने फोन कर बताया कि उसके पति की पहले ही उससे शादी हो चुकी है और बिना तलाक दिए उसने दूसरी शादी कर ली है। जब उसने इस बारे में पति से सवाल किया तो उसने बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद 13 अक्टूबर 2024 को ससुराल पक्ष उसे मायके छोड़ गया। महिला ने आरोप लगाया कि 15 मई 2025 को उसका पति उसे अपने साथ जोधपुर (राजस्थान) ले गया, जहां उसने फिनाइल पिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। पीड़िता की शिकायत पर सीओ के आदेश के बाद महिला थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नगला भूरा में सरकारी नल नहीं होने
August 30, 2026
रविवार (30/08/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
August 30, 2026
रविवार (30/08/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
August 30, 2026
उठावनी : श्री गिरीश कुमार जी सिंघल
August 29, 2026
उठावनी : श्रीमती मधुबाला अग्रवाल जी पत्नी
August 29, 2026
शनिवार दर्शन (29 /08/26) श्री दक्षिणमुखी हनुमान
August 29, 2026
मुरसान : ट्रैक्टर पलटने से किसान की
August 29, 2026
Weather
Hathras
7:22 pm,
Aug 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













