Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 जुलाई। क्षेत्र के गांव करैया में छह लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई रास्ते में पशु बांधने को लेकर हुए विवाद और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के बाद की गई है। शिकायतकर्ता विजय पाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे उनका भतीजा वीकेश कुमार दुकान से सामान लेने जा रहा था। रास्ते में गांव के बांके लाल ने अपने पशु बांध रखे थे। वीकेश ने बांके लाल से पशु हटाने के लिए कहा, जिस पर बांके लाल, अरविंद और श्रीनिवास ने उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए गालियां दीं। इसी दौरान हेमंत, नैना और अनिल भी मौके पर डंडे और सरिया लेकर आ गए। इन सभी छह लोगों ने मिलकर वीकेश और उसके साथ मौजूद कमलेश देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह तथा चंद्र प्रकाश के साथ मारपीट की। इस हमले में कमलेश देवी और चंद्र प्रकाश के सिर में चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page