Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 10 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का पहली बार सादाबाद आगमन हुआ। उनके प्रथम आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। सादाबाद क्षेत्र में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में सहपऊ ब्लॉक प्रमुख चौधरी रामकिशन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और शुभचिंतक एकत्रित हुए। इस दौरान पत्रकार भाजपा नेता योगेश शर्मा आदि ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की समस्याओं और किसान मोर्चा की भावी योजनाओं पर भी संक्षिप्त चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, भाजपा पदाधिकारी, किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page