Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 10 जुलाई। लगातार बारिश के बीच सहपऊ दो बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इससे कस्बा के ओझियाना, गोपाल नगर, नगला सुखराम और नगला बादाम मोहल्लों के 600 से अधिक परिवारों को बुधवार रातभर बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण इन क्षेत्रों में पानी की किल्लत भी पैदा हो गई। सुबह लोग पानी के लिए परेशान होते दिखे, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली गिरने से खराब हुए हैं। इसी कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि शुक्रवार रात तक दोनों ट्रांसफार्मर बदलवा दिए जाएंगे और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page