Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जुलाई। इनरव्हील क्लब ऑफ जागृति द्वारा आगरा रोड स्थित मातृ छाया साधना केंद्र में सेवा एवं स्नेह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने केंद्र में रह रहे बच्चों को भोजन कराया तथा उनके साथ समय बिताकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिठाई, चॉकलेट एवं चिप्स के पैकेट भी वितरित किए गए। क्लब की सदस्यों ने बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उनके साथ खुशनुमा पल साझा किए। बच्चों के मासूम चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखकर सभी सदस्य भावुक हो उठीं। क्लब की अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं बेसहारा बच्चों के साथ समय बिताना और उनकी खुशियों में सहभागी बनना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब इसी तरह के सामाजिक एवं सेवा कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय के साथ मेघा वार्ष्णेय एवं निशी गर्ग भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page