Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 08 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के गांव खेडा सुल्तानपुर में हुई छोटे भाई के द्वारा बडे भाई की हत्या किए जने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने युवक की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किया गया चौखडी की लकडी के डंडे को बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद युवक को न्यायालय के लिए भज दिया।जहां से युवक को जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार राजेश कुमार पुत्र भुजवीर सिंह के पुत्र घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने वाले दीपक कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी खेडा सुल्तानपुर थाना हसायन के द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हसायन कोतवाली पर सूचना दी कि दिनांक उन्नीस जून दिन शुक्रवार को उसके पिताजी राजेश अपने मित्रो के साथ न्योता खाने जा रहे थे।तभी चाचा सुनील के द्वारा उसके पिताजी के सिर मे चौखट की लकडी(डण्डा) मारकर हत्या कर दी।उक्त सूचना के आधार पर थाना हसायन कोतवाली पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन कतेतवाली को निर्देशित किया गया।जिसके क्रम में दिनांक सात जुलाई दिन मंगलवार को थाना हसायन पुलिस टीम थाना क्षेत्रान्तर्गत खेडा सुल्तानपुर में अपने भाई की हत्या की घटना कारित करने वाले आरोपी सुनील कुमार पुत्र भुजवीर सिंह निवासी खेडा सुल्तानपुर थाना हसायन जनपद हाथरस को गांव हुसैनपुर सिकन्द्राराराऊ अलीगढ मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया है।जिसकी निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल चौखट की लकडी डण्डा को बरामद किया गया है।अभियुक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन कोतवाली पुलिस के द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी सुनील कुमार पुत्र भुजवीर सिंह निवासी खेडा सुल्तानपुर थाना हसायन जनपद हाथरस ने पूछताछ मे जुर्म से इकबाल करते हुए बताया कि दिनांक उन्नीस जून दिन शुक्रवार को समय करीब आठ बजे वह अपने घर पर मौजूद था।तभी उसका भाई राजेश कुमार पैसो की बातो को लेकर उसके साथ गाली गलौज करने लगा,गाली देने से मना किया तो वह उससे लिपट गया।तो गुस्से में आकर उसने राजेश को धक्का दे दिया।जिससे वह गिर गया और वही पास में पडी दरवाजे की चौखट की लकड़ी (डण्डा) को उठाकर अपने भाई के सिर में मारा।जिससे उसके भाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page