सिकन्दराराऊ (हसायन) 08 जुलाई। कस्बा के नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के वर्तमान सभासद एवं जिला योजना समिति के सदस्य ने कस्बा के मुख्य बाजार में सरकारी नगर पंचायत की नालियो के ऊपर दोनो साइड अवैध रूप से पक्के निर्माण कर नालियो को बंद कर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिए जाने के विरोध में नालियो से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग को लेकर दो दिन से नगर पंचायत कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे है।अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे सभासद के पक्ष में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन ने अपने संगठन के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचकर समर्थन किया।वार्ड संख्या छह के सभासद अंकुर शर्मा बाजार से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे।उन्होंने आरोप लगाया कि कस्बा के बाजार में तमाम व्यापारियों ने नगर पंचायत की वर्षो पुरानी जल निकासी के लिए बनवाई गई सरकारी नालियों पर अवैध रूप से पक्के निर्माण कर नालियो को बंद कराए जाने के बाद नालियों को अवैध रूप से बंद कर रखा है।नालियो के बंद हो जाने के कारण बरसात के दिनों में बरसात होने के दौरान जलभराव,गंदगी और यातायात की समस्या उत्पन्न हो रही है।सभासद ने बताया कि उन्होने नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत के नाम से सत्ताइस जून को नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के नाम लिखित शिकायत नगर पंचायत की अध्यक्ष भागवती के पति पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश को एक लिखित शिकायती पत्र देते हुए विष्णु वार्ष्णेय की दुकान से शांति लाला परचूनी की दुकान तक बंद नालियों को खुलवाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ,क्षेत्राधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक हसायन को भी भेजी गई थी।आरोप है कि सत्ताइस जून से लेकर सात जुलाई तक कोई कार्रवाई नहीं होने और अतिक्रमण नही हटवाए जाने के कारण उन्हे मूजबूरन सात जुलाई को नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में पहुंचकर जमीन पर गद्दा बिछाकर सभासद अंकुर शर्मा अपने समर्थकों, अन्य सभासदों और स्थानीय युवकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए।बुधवार आठ जुलाई को धरने के दूसरे दिन अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत और चेयरमैन भागवती के पति ओमप्रकाश धरना स्थल पहुंचे।उन्होंने बताया कि शिकायत उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ को भेज दी गई है और चार दिन के भीतर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही धरना समाप्त करने का अनुरोध भी किया।हालांकि सभासद अंकुर शर्मा ने धरना समाप्त करने से इनकार करते हुए कहा कि जब तक बाजार से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता,तब तक उनका धरना जारी रहेगा।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चार-पांच दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल शुरू करेंगे,जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।धरना प्रदर्शन स्थल पर सभासद अंकुर शर्मा के साथ वार्ड संख्या छह के सभासद राहुल यादव उर्फ कान्हा यादव,वार्ड संख्या आठ के वार्ड सभासद विपिन कुमार यादव मौजूद दिखाई दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जन्म प्रमाण पत्रों के पंजीकरण में अनियमितता
August 24, 2026
मुरसान सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान,
August 24, 2026
श्री महेशचन्द्र अग्रवाल (श्री बालाजी मार्बल्स एण्ड
August 24, 2026
सोमवार (24/08/26) श्रावण माह के अंतिम सोमवार भव्य
August 24, 2026
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली
August 24, 2026
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ चामुंडा देवी
August 24, 2026
प्राचीन श्री शिव मंदिर पर शिव भक्तों
August 24, 2026
Weather
Hathras
3:46 am,
Aug 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













