सिकन्दराराऊ (हसायन) 08 जुलाई। कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित वार्ड संख्या चार के ब्लाक संसाधन केन्द्र से आठ अप्रैल दिन बुधवार को वर्ष 2026-27 के शिक्षा सत्र के दूसरे चरण का सत्र प्रांरभ होने से बेसिक शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशन में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के तहत स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई।रैली का शुभारम्भ नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती देवी यादव के प्रतिनिधि के रूप में उनके पति सेठ ओमप्रकाश यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व खंड शिक्षाधिकारी बी.ई. ओ.लक्ष्मीकांत जायसवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।स्कूल चलो अभियान रैली व संचारी रैली में कस्बा के परिषदीय विद्यालय संख्या एक,दो,तीन के छात्र छात्रा सम्मिलित हुए।स्कूल चलो जन जागरूक जागरूकता रैली ब्लाक संसाधन केंद्र बी.आर.सी. एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर कस्बा के मुख्य बाजार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा मार्ग से कस्बा के विभिन्न गली मुहल्लो में पहुंचकर ब्लाक संसाधन केंद्र बी. आर.सी.उच्च प्राथमिक विद्यालय यूपीएस परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई।शासन के आदेश पर एक जुलाई से पुनः नए शिक्षा सत्र के दूसरे बैच का शुभारम्भ हो गया है।दूसरे शिक्षा सत्र के संचालित किए जाने के दौरान अठ जुलाई दिन बुधवार को कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र के सभी परिषदीय प्राथमिक व संविलियन परिषदीय विद्यालय में नए शैक्षिक वर्ष से शिक्षा सत्र आरंभ हो गया।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना विभाग की बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत अतिरिक्त इंचार्ज सुपरवाइजर रेखा सिंह,नोडल शिक्षक मनोज गौड,मनोज यादव,जितेंद्रपाल सिंह,देपेन्द्र कुमार सिंह,दीपक कुमार,रतन सिंह,देवेंद्र कुमार,सौरभ पाराशर,रवेन्द्र पाल सिंह, शिवांगी,कामना सिंघल, अनुदेशक राखी सेंगर,शिक्षा मित्र सुषमा,कल्पना मौजूद दिखाई दिए।