Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जुलाई । सहपऊ कोतवाली पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गांव करकौली निवासी विजय शर्मा उर्फ लाला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना ने बताया कि 8 जून को गांव करकौली निवासी रूबी, पत्नी विजय शर्मा, ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मृतका के भाई मनोज शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने पति विजय शर्मा सहित उसके जेठ मुकेश कुमार, लालता प्रसाद, कालीचरण उर्फ करुआ, जेठानी कुसुमा तथा उसके पुत्र सौरभ उर्फ बटना के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विजय शर्मा उर्फ लाला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सीओ जे.एन. अस्थाना ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page