
हाथरस 06 जुलाई । मेंडू रोड स्थित दा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती प्रत्येक वर्ष 6 जुलाई को मनाई जाती है, लेकिन उनका 125वां जन्मवर्ष विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचारों, शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों से नई पीढ़ी को परिचित कराने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम एवं संगोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एक कुलपति के रूप में मातृभाषा में शिक्षा पर विशेष बल दिया था, जिसका प्रभाव आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 1950 में लियाकत-नेहरू समझौते के विरोध में दिया गया उनका इस्तीफा राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक था। साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के संबंध में डॉ. मुखर्जी का सपना 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद साकार हुआ। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी विचारधारा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मीना अरोड़ा, रूबी उपाध्याय, कुमोद वार्ष्णेय, यश गुप्ता, दीपशिखा गुप्ता, शालिनी शर्मा, नीरज चौधरी, प्रीति गौर, नमिता सिंघल, तेजवीर मिश्रा, तरुण शर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, पंकेश दीक्षित, प्रज्ञा गुलाटी, मेघा राठौर, नेहा भारद्वाज, रक्षा अमोरिया, साक्षी सारस्वत, संगीता सेंगर, धर्मेश शर्मा, नम्रता सिंह, दीपाली सिंह, सीमा भारद्वाज, जितेंद्र कुमार, नीतू सिंह, शिवानी शर्मा, तिविषा जैन, चारू शर्मा, नीलम गौर, मनोज शर्मा, मोरिशा दीक्षित, शुभम शर्मा, पुनीत उपाध्याय, शिप्रा पाठक, माधवी, वंदना चतुर्वेदी, किरण दीक्षित, लक्ष्मण कुमार शर्मा, सोनिया वर्मा, अनुज शर्मा (राम), यतीश अग्रवाल, नीरज सेंगर, निशा वर्मा, रिया उपाध्याय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


























