Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जुलाई। दून पब्लिक स्कूल, हाथरस ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचारपूर्ण शिक्षण प्रणाली और विद्यार्थियों की असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए इंडियन टैलेंट ओलंपियाड (ITO) 2025–26 में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विद्यालय ने देश के टॉप-100 स्कूलों में स्थान बनाते हुए प्रतिष्ठित “गोल्डन स्कूल अवार्ड” प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय के प्रेरणास्रोत एवं प्रधानाचार्य जे. के. अग्रवाल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए “बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित किया गया। वहीं ओलंपियाड कोऑर्डिनेटर नैतिक राठौर को विद्यार्थियों का प्रभावी मार्गदर्शन करने और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने हेतु “बेस्ट कोऑर्डिनेटर अवार्ड” प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page