हाथरस 06 जुलाई। विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल, जिला द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज काशीराम कॉलोनी, जलेसर रोड स्थित क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय मातृशक्ति, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों की टीम ने जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। इस अवसर पर डॉ. गौरव वार्ष्णेय, चमन प्रकाश सेंगर, अजीत कुमार, पवन कुमार शर्मा सहित डॉक्टरों की पूरी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं नगर सेवा प्रमुख दीपक अग्रवाल ने गंगाजल से निर्मित नेत्र ड्रॉप (आई ड्रॉप) का भी निःशुल्क वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। स्थानीय लोगों ने विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के इस जनसेवा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे समाज स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बन सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ : औचक निरीक्षण में सीएचसी और
July 6, 2026
दून पब्लिक स्कूल को मिला ‘गोल्डन स्कूल
July 6, 2026
सासनी : सेवा सप्ताह के तहत विहिप-बजरंग
July 6, 2026
सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसपी ने
July 6, 2026
विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने सेवा सप्ताह
July 6, 2026
महंगाई, बिजली अधिभार और गैस की बढ़ती
July 6, 2026
Weather
Hathras
5:55 pm,
Jul 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























