Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 जुलाई। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बड़ी किंदौली में नाली का पानी खेत में लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बड़ी किंदौली निवासी जीशान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र फैजान गांव की नाली का पानी अपने खेत में लगा रहा था। इसी दौरान गांव के शालाम, सैफ, जैश और हाशिम वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर चारों आरोपियों ने एकराय होकर लाठी-डंडों से फैजान के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page