Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 4 जुलाई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी-2026) के अंतिम दिवस की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सेठ फूलचंद बागला (पीजी) कॉलेज, हाथरस तथा श्री अक्रूर इंटर कॉलेज, हाथरस का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया तथा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी तंत्र का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विभिन्न परीक्षा कक्षों में संचालित परीक्षा प्रक्रिया तथा परीक्षार्थियों की गतिविधियों की सतत निगरानी की। इसके बाद उन्होंने परीक्षा कक्षों का भी निरीक्षण कर परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उन्हें संतोषजनक पाया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page