सिकन्दराराऊ (हसायन) 03 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर के साथ मारपीट और रुपये छीनने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने दो नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गांव गोपालपुर निवासी नागेंद्र सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनका नाबालिग पुत्र यश गुरुवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से गांव छीतूपुर-हरीनगर स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल की चेन खराब होने पर उसने उसे ठीक कराया और फिर पेट्रोल पंप की ओर रवाना हुआ। आरोप है कि कोतवाली से आगे खाद समिति के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और डीजल खरीदने के लिए साथ लाए पांच हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि मारपीट की घटना पेट्रोल पंप परिसर तक पहुंची और पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान पंप कर्मियों ने हस्तक्षेप नहीं किया और बाद में मोबाइल फोन भी उपलब्ध नहीं कराया। इसके बाद पीड़ित ने एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने गुरुवार रात कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने से शुक्रवार को ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने कोतवाली के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया तथा कुछ समय के लिए सड़क किनारे मोटरसाइकिलें खड़ी कर पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और सड़क जाम किया जाएगा। मामले की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के राष्ट्रीय सचिव राम जादौन भी कोतवाली पहुंचे। वहीं दूसरे पक्ष के परिजनों तथा स्थानीय लोगों के बीच आपसी वार्ता का भी प्रयास किया गया। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : नामजदों ने की दुकानदारों के
August 18, 2026
हसायन : मोबाइल को लेकर विवाद दो
August 18, 2026
सिकन्दराराऊ : पीएनबी से 14 हजार रुपये
August 18, 2026
रोडवेज के संविदा केंद्र प्रभारी पर विभागीय
August 18, 2026
हाथरस में बालश्रम और भिक्षावृत्ति पर चला
August 18, 2026
अवैध शराब की तलाश में घरों पर
August 18, 2026
फुटकर शराब दुकानों का हुआ औचक निरीक्षण,
August 18, 2026
Weather
Hathras
3:37 am,
Aug 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












