
हाथरस 03 जुलाई। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति के नवसत्र के शुभारंभ के अवसर पर डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका दास जैन एवं डॉ. रीशा वार्ष्णेय को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, सेवा-भाव एवं समर्पण के लिए प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक ईश्वर का प्रतिबिंब होते हैं। वे अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं तथा मानवता की सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं। समाज में चिकित्सकों का योगदान सदैव सम्मान और प्रेरणा का विषय रहेगा। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय, सचिव मधुराज शर्मा, सीजीआर गुंजन दीक्षित तथा आईएसओ सीमा वार्ष्णेय उपस्थित रहीं। सभी ने सम्मानित चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाजसेवा की कामना की।
वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति द्वारा शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए प्रवीण कुमार जैन को उनके वित्तीय एवं लेखा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सीए प्रवीण कुमार जैन को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके पेशेवर अनुभव, ईमानदारी तथा समाज के प्रति योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय, सचिव मधुराज शर्मा, सीजीआर गुंजन दीक्षित तथा आईएसओ सीमा वार्ष्णेय उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने सम्मानित अतिथि को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101












