सादाबाद 02 जुलाई । विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत गुरुवार को स्थानीय सादाबाद इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित विभिन्न वेक्टर जनित एवं जल जनित रोगों की रोकथाम और बचाव के उपाय बताए गए। विद्यालय के संचारी रोग प्रभारी धर्मवीर सिंह एवं शिखा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को इन रोगों के लक्षण, कारण, बचाव के उपाय तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कहीं भी जलभराव न होने देने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का ही उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार या संचारी रोगों से संबंधित अन्य लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक रहने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इन रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जन-जागरूकता और व्यक्तिगत स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि सभी लोग स्वच्छता के प्रति सजग रहें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करें, तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में मु. इमरान, ब्रजेश कुमार, मु. शादाब, कपिल गुप्ता, प्रदीप कुमार, मेवाराम, मु. अख़लाक सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में जाली नोट मिलने पर आरबीआई
July 2, 2026
रिश्तेदारी में आई युवती को बहला-फुसलाकर ले
July 2, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को ले
July 2, 2026
पत्नी और नाबालिग बेटी के अपहरण का
July 2, 2026
वाशिंग मशीन में छिपे जहरीले सांप ने
July 2, 2026
सरसों बेचकर लौट रहे किसान की जेब
July 2, 2026
बीएएमएस में दाखिला दिलाने के नाम पर
July 2, 2026
Weather
Hathras
10:17 pm,
Jul 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















