Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 जुलाई। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस “गूंज” द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए आशीष सिंघल एवं सीए खुश्बू अग्रवाल का पटका पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने तथा उद्योग, व्यापार और समाज को सही वित्तीय मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के आर्थिक विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने सम्मानित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके पेशेवर योगदान की सराहना की। इस अवसर पर चार्टर प्रेसिडेंट दीप्ति वार्ष्णेय,आईपीपी माधुरी वार्ष्णेय , प्रेसिडेंट सीमा शर्मा,डीओए नमिता गोयल एवं ईशा वर्मा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page