Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस 29 जून। सदर कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी आज को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल पुलिसकर्मी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी जय कुमार सोमवार को बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान इगलास फाटक के निकट एक तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जय कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताई। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मी का हालचाल जाना। वहीं, कोतवाली सदर पुलिस फरार लोडर चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपी चालक की पहचान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page