सासनी 29 जून। तहसील परिसर में कई दिनों से ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था के विरोध में धरना दे रहे अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखक (कातिब) संघ को सोमवार को समाजवादी पार्टी का समर्थन मिला। समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी ने धरनास्थल पहुंचकर पार्टी की ओर से समर्थन पत्र सौंपा और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरनास्थल पर बार एसोसिएशन सासनी के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह एडवोकेट तथा कातिब संघ के पदाधिकारियों को समर्थन पत्र सौंपते हुए सपा नेताओं ने कहा कि ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था के निजीकरण से अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उनका आरोप था कि इस व्यवस्था से बेरोजगारी बढ़ेगी, भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा और आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार निजी कंपनियों को बढ़ावा देने वाली नीतियां लागू कर रही है, जिससे वर्षों से इस कार्य से जुड़े अधिवक्ताओं और कातिबों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ई-रजिस्ट्रीकरण से संबंधित इस व्यवस्था को तत्काल वापस लिया जाए, ताकि पंजीकरण कार्य पूर्व की भांति सुचारु रूप से संचालित हो सके और जनता को भी बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, नगर अध्यक्ष अजय कुमार, पूर्व शहर अध्यक्ष ताराचंद कुशवाहा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर सिंह दिवाकर, मुंशीलाल कुशवाहा, एडवोकेट योगेश शर्मा, एडवोकेट गिर्राज सिंह दिवाकर, राजेश शर्मा, पी.के. सिंह, के.पी. सुमन, मधुकर नगर, प्रशांत पाठक, गीतम सिंह, अरविंद गुप्ता, राजेश लवानिया, महेश तोमर, भारत सिंह बघेल, राजवीर सिंह, हर्षित लवानिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, कातिब एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पति-पत्नी के विवाद में ससुराल पक्ष पर
June 29, 2026
लोडर की टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी
June 29, 2026
16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने
June 29, 2026
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती : 910 पदों के
June 29, 2026
IOCL में 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती,
June 29, 2026
सोमवार (29/06/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
June 29, 2026
सिकन्दराराऊ : ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध
June 29, 2026
Weather
Hathras
11:43 pm,
Jun 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























