Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 जून । सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव खोंडा में रविवार सुबह एक 20 वर्षीय गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद जिले के बेंदी गांव निवासी पूजा, पुत्री महेश चंद, की शादी करीब 10 माह पूर्व खोंडा गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि पूजा गर्भवती थी। मृतका के मायके पक्ष के अनुसार, रविवार सुबह उनकी पूजा से फोन पर बातचीत हुई थी। कुछ ही देर बाद ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि पूजा की मौत हो गई है। खबर मिलते ही परिजन खोंडा गांव पहुंच गए। मृतका के भाई बंटी ने आरोप लगाया कि उसका जीजा धर्मेंद्र पल्लेदारी का कार्य करता है और शराब के नशे में अक्सर पूजा के साथ मारपीट करता था। उसका आरोप है कि पति और अन्य ससुराल वाले लगातार पूजा को प्रताड़ित करते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। बंटी ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। वहीं, सहपऊ पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page