Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 28 जून । हाथरस में राष्ट्रीय लोकदल के विधायक गुड्डू चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वर्ष 2029 में दिल्ली की गद्दी पर देखने की इच्छा जताई है। उन्होंने सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में यह बात कही। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा। विधायक ने जनसभा में उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वर्ष 2027 में फिर से मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। इस पर भीड़ ने करतल ध्वनि से ‘हां’ में जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि क्या वे वर्ष 2029 के चुनाव में योगी आदित्यनाथ को दिल्ली की गद्दी पर बैठाने का काम करेंगे। इस सवाल पर भी भीड़ ने जोरदार तालियों के साथ ‘हां’ में उत्तर दिया और जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर रालोद विधायकों ने मुख्यमंत्री को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से विभिन्न मांगों को लेकर भी अनुरोध किया। विधायक गुड्डू चौधरी ने बिसावर के आईटीआई कॉलेज को शुरू कराने, क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना और सादाबाद में ट्रामा सेंटर बनवाए जाने की मांग रखी। इसके अलावा क्षेत्र के युवाओं के लिए स्टेडियम और किसानों के लिए आलू निर्यात व्यवस्था की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। यही नहीं विधायक ने करवन नदी किनारे मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर तथा राया तिराहे पर जाट शिरोमणि महाराजा सूरजमल तथा जैतई मोड पर चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगवाये जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page